हिंदी चेतना शिखर–2026 में डॉ. श्याम सुंदर पांडे लोक सेवा सम्मान से अलंकृत।

नई दिल्ली। हिंदी, देवनागरी एवं राष्ट्र चेतना के वैश्विक विस्तार को समर्पित “हिंदी चेतना शिखर–2026 : अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह” में डॉक्टर श्याम सुंदर पांडे को लोक सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया श्री पांडे को यह सम्मान जनरल सर प्रोफ़ेसर डॉ. जसबीर सिंह / राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस सलाहकार संयुक्त राज्य अमरीका आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र अध्यक्ष यूनिगो/आईपीएफ़-इन(यूएसए) एवं विशिष्ट अतिथि रसाचार्य डॉ. आई. मेड धर्मयासा (इंडोनेशिया) के कर कमलो द्वारा दिया गया । डॉ. श्याम सुंदर पांडे को आयुर्वेद चिकित्सा, एवं लोककल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट जनसेवी योगदान हेतु “लोक सेवा सम्मान” प्रदान किया गया
कार्यक्रम में रसाचार्य डॉ. आई. मेड धर्मयासा (इंडोनेशिया), प्रो. नरेंद्र सिंह (कुलपति, मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की), डॉ चेंगशुओ “जोया” झांग (माल्टा), डॉ. बी. एल. गौर, डॉ. इंद्रजीत शर्मा (अमेरिका) डॉ जसवीर सिंह अमेरिका तथा प्रो. देवेश कुमार मिश्रा (इग्नू, नई दिल्ली) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे समारोह को सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय (मानद कुलपति, प्रमुख/जगत धर्म चक्रवर्ती, धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ) तथा संचालन डॉ. निशा अग्रवाल ने किया।आयोजन देवनागरी उत्थान फाउंडेशन एवं धरा धाम इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. सुनील दुबे (अध्यक्ष), डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय (सीईओ) एवं डॉ. नारायण यादव (निदेशक, एशिया बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड) के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम की जानकारी धरा गवर्नर डॉ. शंभू पंवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *