एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टयह पावन आयोजन जिलाधिकारी रामपुर श्री अजय कुमार द्विवेदी (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।दिनांक 17 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई, जिससे थाना परिसर में आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं सौहार्द का वातावरण सुदृढ़ हुआ ।कार्यक्रम में थाना गंज के प्रभारी निरीक्षक , पुलिस कर्मी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे । जनपद प्रशासन द्वारा इस आयोजन को आस्था, जनसहभागिता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *