मितौली खीरी,17 जनवरी 2026। बाइक और हाइड्रा में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जबकि तीसरे को मामूली चोटें आईं।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत मितौली थाना क्षेत्र का है जहां कस्ता ममरी रोड पर स्थित गनेशपुर में गन्ना उतारने वाला हाइड्रा जो कि गनेशपुर सेंटर में गनेशपुर गांव को जा रहा था जबकि स्प्लेंडर बाइक नंबर UP 31A 3616 ममरी की ओर से आ रही थी। बाइक और हाइड्रा में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक पर कुल तीन लोग सवार थे जिनमें मनोज कुमार और अमर पाल निवासी समरसेपुर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा तीसरा युवक जो कि बहादुरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, को मामूली चोटें आईं। हाइड्रा चालक मौका पाकर भाग निकला। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई जो कि समय पर पहुंच गई।
घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *