बाराबंकी के जलालपुर मोहल्ले में उमा वर्मा उर्फ माला उम्र (40) रहती थीं। वह उधवापुर के स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति ऋषि भी टीचर हैं।
उनकी तैनाती सिद्धौर ब्लॉक के स्कूल में है। दोनों के 2 बच्चे हैं।उमा के साथ काम करने वाली टीचर बताती हैं- उमा वर्मा शनिवार सुबह उमा के पति ऋषि उन्हें छोड़कर अपने स्कूल चले गए थे।
#विद्यालय पहुंचने के बाद उमा अपनी कक्षा में सामान रखकर प्रिंसिपल के ऑफिस में चली गईं। काफी समय तक उनके बाहर न आने पर हम लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद दरवाजा खोलने पर उनका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। मामले की सूचना पर सतरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला टीचर के पति ने प्रिंसिपल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *