MD News | बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले
बुढाना | मुजफ्फरनगर

थाना बुढाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए भैंस चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खतौली तिराहे से अभियुक्त फैजान पुत्र जाहिद उर्फ पप्पू (उम्र 22 वर्ष) को दिनांक 17 जनवरी 2026 को लगभग 12:25 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बुढाना पर पंजीकृत मु०अ०सं० 14/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। अभियुक्त मूल रूप से तारापुरी, थाना लिसाड़ी गेट, जिला मेरठ का निवासी है तथा वर्तमान में कुन्दनपुरा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर में रह रहा था।
घटना का विवरण
दिनांक 28/29 दिसंबर 2025 की रात्रि को ग्राम रसूलपुर दभेड़ी निवासी शाहबाज पुत्र जाहिद के घेर से अज्ञात चोरों द्वारा एक भैंस और उसका कटरा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना बुढाना में लिखित तहरीर दी गई, जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान कुल 6 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें से पहले ही 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि फैजान फरार चल रहा था।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त फैजान ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की गई भैंस व कटरे को अगले दिन मड़ियाई पशु पैठ में 92 हजार रुपये में बेच दिया गया, जिसमें से उसके हिस्से में 10 हजार रुपये आए थे, जिन्हें उसने खर्च कर दिया।
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 मोहित कुमार तेवतिया
हे0का0 481 अमित कुमार
का0 1015 पवन शर्मा
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *