MD News | बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन
बुढाना | मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बुढाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण में थाना बुढाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना बुढाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/2026, धारा 137(2), 109(1), 351(3) बीएनएस एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त
अरबाज उर्फ अबरार पुत्र वकील उर्फ फग्गा (उम्र 19 वर्ष)
जाबिर उर्फ जबरु पुत्र वकील उर्फ करण (उम्र 35 वर्ष)
निवासी ग्राम जौला, थाना बुढाना को मुखबिर की सूचना पर परासौली नहर पुल के पास से दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रातः 09:47 बजे गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 15 जनवरी 2026 को वादी श्री शकील पुत्र इदरीश निवासी ग्राम जौला द्वारा थाना बुढाना में लिखित तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तों ने उनके 14 वर्षीय पुत्र अदनान को ईख के खेत में खींचकर ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की, मुख व गुदा मैथुन किया तथा जान से मारने की नीयत से गला दबाया और धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से
एक अदद पेन ड्राइव
एक अदद मोबाइल फोन (टेक्नो 5G, काला रंग, IMEI नंबर 355603863679249)
बरामद किया गया है।
आपराधिक इतिहास
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बुढाना में पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत उक्त मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शुभम सिंह
है0का0 275 हरीश पाल
है0का0 406 हेमंत
का0 1767 केतन
का0 1036 राजवीर सिंह
थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
