एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.01.2026 को थानाक्षेत्र रतनपुरी में दो साम्प्रदायों के झगड़ा होने की सूचना थाना रतनपुरी पुलिस को प्राप्त हुई थी जिसमें एक साम्प्रदाय के व्यक्तियों द्वारा दूसरे साम्प्रदाय के व्यक्तियों के साथ रास्ते में हटने को लेकर विवाद हो गया था तथा लाठी डण्डे, सरिया व चाकू लेकर जान से मारने की नियत से हमला कर घायल किया गया था।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना रतनपुरी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था।
आज दिनांक 17.01.2026 को गठित टीम द्वारा उक्त मामले में 04 वाछिंत अभियुक्तों फरीद पुत्र बबलू निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी, जीशान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी, जैसव पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी, व अमन पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर। को बडसु राजवाहे पर भूपखेड़ी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
![]()
