एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों – अजीत कुमार यादव


गोंडा (पंडरी कृपाल)- भाजपा समर्थित प्रत्याशी राम तीरथ वर्मा के समर्थको द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र पंडरी कृपाल प्रथम में चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है क्षेत्र के अनेकों गांवों में जाकर कैलेंडर वितरण किया जा रहा है एवं अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करते हुए समर्थकों को जनता का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।

जिला पंचायत क्षेत्र पंडरी कृपाल प्रथम के क्षेत्र में भ्रमण के समय टीम राम तीरथ वर्मा के सदस्य एडवोकेट पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा, एडवोकेट नागेश कुमार,मास्टर सच्चिदानंद वर्मा अवधी गायक संतोष कुमार यादव,समाजसेवी जगदम्बा प्रसाद यादव ,जगत राम वर्मा, रज्जब अली,हरिराम कुशवाहा, दीपक यादव,प्रदीप पासवान के साथ भ्रमण टीम में कई गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिक सम्मिलित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *