एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर एवं युवक कांग्रेस रामपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखते हुए आपके माध्यम से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान अत्यंत गंभीर जनसमस्याओं की ओर आकृष्ट कराना चाहते हैं।देश में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियाँ संविधान की मूल भावना, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के विपरीत हैं। इन्हीं परिस्थितियों के विरोध में “संविधान बचाओ यात्रा” एवं “मनरेगा बचाओ संग्राम” जैसे जनआंदोलन प्रारंभ किए गए हैं।हमारे प्रमुख आपत्तियाँ एवं माँगें निम्नलिखित हैं :-1. संविधान पर निरंतर आघात हो रहा है भाजपा एवं उससे जुड़े संगठनों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है।संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को समाप्त कर उन्हें राजनीतिक दबाव में लाया जा रहा है।आरक्षण, सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक अधिकारों पर अप्रत्यक्ष हमले किए जा रहे हैं।2. मनरेगा योजना को कमजोर करनामनरेगा जैसी गरीबों को रोजगार देने वाली ऐतिहासिक योजना का बजट लगातार घटाया जा रहा है।मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है।काम के दिनों में कटौती कर ग्रामीण रोजगार को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण पलायन बढ़ रहा है।3. बेरोजगारी का भयावह संकट देश का युवा आज अभूतपूर्व बेरोजगारी से जूझ रहा है।सरकारी भर्तियाँ या तो रुकी हुई हैं या वर्षों तक लंबित रखी जा रही हैं।, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएँ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।4. महंगाई से आम जनता त्रस्त है, पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, खाद्यान्न एवं दवाइयों की कीमतें आसमान छू रही हैं।मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी आर्थिक रूप से टूट चुके हैं।5. समाज को बाँटने वाली अलगाववादी बयानबाज़ीभाजपा नेताओं द्वारा बार-बार धर्म, जाति और समुदाय के नाम पर नफरत फैलाने वाले बयान दिए जा रहे हैं।इससे देश की सामाजिक एकता, भाईचारा और शांति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर समाज को विभाजित किया जा रहा है।अतः हमारी आपसे विनम्र माँग है कि:-1. संविधान की रक्षा हेतु सरकार को सख्त निर्देश दिए जाएँ।2. मनरेगा योजना का बजट बढ़ाकर 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए एवं लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान हो।3. बेरोजगारी दूर करने हेतु सरकारी भर्तियाँ शीघ्र प्रारंभ की जाएँ।4. महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए जाएँ।5. समाज को तोड़ने वाली नफरतपूर्ण राजनीति पर रोक लगाई जाए।हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप हमारे इस ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।भवदीय,जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर, युवक कांग्रेस, रामपुर संजय कपूर पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी मुतिउर रहमान खां सदस्य AICCप्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रामपुरबाकर अली खान शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रामपुर विशाल चौधरी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीपारस शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस अर्सलान खान एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष युवक कांग्रेसआरिफ अल्वी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रामपुरयासिर शाह खां शहर विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस रामपुरसाहिर रज़ा खान, शारीब अली खान, नोमान मुमताज़ खां,आमिर कुरैशी, उमेश दुवे,खालिद, हैदर, रामगोपाल सैनी, शकील मंसूरी आदि हज़ारों की संख्या कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मैजूद रहे। इंदिरा गांधी समाधि से आरंभ होकर ईदगाह रोड शाहबाद गेट एलआईसी चौराहा होते हुए कचोरी चौराहा से अंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुई वहां जाकर कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रणेता डॉ भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया और उसके बाद नगर मजिस्ट्रेट महोदय को को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सोपा।दिनांक :- 18/01/2026

