भाकियू आजाद हिन्द की बरौली अहीर में बैठक,

सदस्यता अभियान के साथ संगठन विस्तार पर मंथन

आगरा बरौली अहीर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान भी चलाया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा ओझा ने की।
बैठक में जिला संगठन मंत्री विजय पाल यादव भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द में आगरा के पद पर मनोनीत किये गये। इस अवसर पर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि वे किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
बैठक में जिला महासचिव मनोज यादव, वरिष्ठ महासचिव देवेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता गजेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार, जिला महासचिव सुनील यादव, जिला विधिक सलाहकार सचिन कुमार, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष बरौली अहीर विजय यादव तथा जिला उपाध्यक्ष आगरा प्रहलाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, किसानों के हितों की रक्षा और समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *