
मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली तहसील क्षेत्र में ओवरलोड ट्रको का संचालन खुलेआम जारी हैं, लेकिन संबंधित विभागों की और से प्रभावी कार्यवाही न के बराबर दिखाई दे रही है। सड़कों पर क्षमता से अधिक भार लेकर दौड़ रहें ट्रक न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि आम जनता की जान के लिए भी खतरा बने हुए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि मितौली तहसील क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर दिन रात ओवरलोड ट्रक चलते रहते हैं, कई बार इन ट्रकों के कारण सड़क हादसे भी हो चुके हैं। जिनमें लोगों को गंभीर चोटे आई है, और जान माल का भी नुकसान हुआ हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे हैं।MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।रिपोर्टर योगेश कुमार गौतमब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।8756799044
