जमीन कब्जा करने के सम्बन्ध में सुमन सिंह ने दिया प्रार्थना पत्र।

वाराणसी प्रार्थिनी सुमन सिंह पत्नी विरेन्द्र सिंह उर्फ बाबा ग्राम परमानन्दपुर, थाना शिवपुर, जिला वाराणसी की निवासिनी है। प्रार्थिनी द्वारा । बिस्वा रोड की जमीन आराजी नम्बर 468ग स्थित मौजा परमानन्दपुर, परगना शिवपुर, तहसील सदर, जिला वाराणसी क्रय किया गया है तथा प्रार्थिनी का सरकारी अभिलेख खतौनी पर दर्ज चला आ रहा है। प्रार्थिनी के उक्त क्रयशुदा जमीन से किसी भी व्यक्ति का कोई वास्ता सरोकार नहीं है। विपक्षीगण अशोक पटेल पुत्र शालिक पटेल, मंगरू पटेल पुत्र छन्नू पटेल, पुनवासी पुत्र सीरी, इनरी देवी पत्नी लालचन्द निवासीगण ग्राम परमानन्दपुर, थाना शिवपुर, जिला वाराणसी जबरिया व अवैधानिक तरीके से तथा गुण्डागर्दी के बल पर प्रार्थिनी के उक्त जायदाद पर कब्जा दखल करना चाहते है तथा उन लोगों द्वारा जबरदस्ती प्रार्थिनी की जमीन पर गोमती रख लिया गया। उक्त मामले में दीवानी न्यायालय में वाद संख्या-204/2018 इनरी देवी बनाम् सुमन लम्बित है जिसमें न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित है। विपक्षीगण द्वारा जबरदस्ती गोमती रख लिये जाने पर प्रार्थिनी द्वारा श्रीमान् व थाना शिवपुर, वाराणसी पर प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना शिवपुर, वाराणसी की पुलिस द्वारा गोमती लिखवाया गया कि यह जमीन विवादित है तथा वाद संख्या-204/2018 दीवानी न्यायालय में लम्बित है। जिसमें न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित है। विपक्षीगण उपरोक्त प्रार्थिनी की जमीन पर जबरिया कब्जा करने के गलत उद्देश्य से थाना शिवपुर की पुलिस द्वारा स्थगन के बाबत् लिखवाये गये तथ्य को पेन्ट कराकर मिटवा दिया गया तथा प्रार्थिनी की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के परिवार वालों को गाली-गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सुमन सिंह ने निवेदन किया की थाना प्रभारी शिवपुर, वाराणसी को प्रकरण की जाँच कर विपक्षीगण के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *