वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD NEWS चैनल

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मवई ब्लाक के रानीमऊ ग्राम पंचायत स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानीमऊ के बूथ संख्या 28,29,30,31का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, बीएलओ एवं उप जिलाधिकारी संतोष कुमार की मौजूदगी में एसआईआर के फार्मों की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नए फार्म भरवाए जाएं। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनौली के बूथ संख्या 210, 211 व 212 का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अकील अहमद, बीएलओ अजय कुमार तिवारी, कांता देवी, सीमा रानी, ग्राम विकास अधिकारी करुणाशंकर चौहान, बूथ सुपरवाइजर रामसूरत चौहान,प्रधान प्रतिनिधि सुपुत्र शिवम् मिश्रा, रामकेवल, दिलीप कुमार, मोहम्मद इरफान व अच्छन अली उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान बलभद्र यादव, पूर्व प्रधान प्रहलाद और ओमप्रकाश मतदाताओं की सहायता करते नजर आए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *