लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेल 2026 को लेकर बाराबंकी जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने महादेवा चौकी पर की समीक्षा बैठक
बाराबंकी रामनगर स्थित महाभारत कालीन सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेला को लेकर जिलाधिकारी बाराबंकी ने जिले के सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ महादेवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में आए हुए कांवरियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो निरिक्षण दौरान जिलाधिकारी ने मेला में बनी बैरी कैटिंग अभ्रण सरोवर बोहनिया तालाब और जिला पंचायत परिसर का जायजा लिया उन्होंने तालाबों की सफाई और मरम्मत कार्य और शौचालय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी दिशा निर्देश दिए महादेवा मंदिर के पीछे स्थित कुंड की साफ सफाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए मेला क्षेत्र में जल निकासी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को भी कहा खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को पंचायत घर के सामने टूटे शौचालय के ढक्कन ठीक करने के निर्देश दिए गए ग्राम प्रधान को भी सभी आवश्यक व्यवस्था समय पर पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट गूंजीता अग्रवाल तहसीलदार विपुल सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी रामनगरc o गरिमा पंत कोतवाल रामनगर अनिल कुमार पांडे खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ग्राम प्रधान अजय कुमार चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे व संबंधी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे तत्पश्चात जिला अधिकारी ने फाल्गुनी मेला के लिए डायवर्सन व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामनगर में लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट चेक पोस्ट के पास निर्माण हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण स्थान का जायजा लिया क्योंकि महादेवा मेला के दौरान एक यही एकमात्र मार्ग है जिस पर महादेवा मेला के दौरान वाहनों का डायवर्सन किया जाता है निर्माण के कारण भारी वाहनों का प्रवेश इस मार्ग पर बंद है मेले के दौरान डायवर्सन के लिए निर्माण संस्था के कर्मचारियों से बातचीत की और एक वैकल्पिक मार्ग बनाने का भी आश्वासन दिया
वॉइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *