आज विकास भवन में श्री आकाश सक्सेना माननीय विधायक सदर एवं श्री ख्याली राम लोधी अध्यक्ष जिला पंचायत रामपुर, सहित अन्य
एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
सम्मानित जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
♦️बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) के वैज्ञानिक एवं तथ्यपरक चिन्हांकन तथा उनके समयबद्ध सुधार, मार्ग संकेतक एवं चेतावनी बोर्डों की स्थापना, स्ट्रीट लाइटिंग की सुदृढ़ व्यवस्था, मानकानुसार स्पीड ब्रेकरों की स्थापना एवं पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने से संबंधित विषयों पर गहन, व्यापक एवं सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया।
♦️बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आपसी समन्वय, उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यप्रणाली तथा समयबद्ध कार्यवाही के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी एवं स्थायी कमी लाई जा सके तथा जनपद में सुरक्षित, सुचारु एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित हो।
Transport Department Government Of Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh

