वाराणसी में इतिहास रचा गया: प्रथम डॉ. मेजर ध्यानचंद दिव्यांग पैरा हॉकी टूर्नामेंट का सफल आयोजन।

वाराणसी।पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन द्वारा डॉ. मेजर ध्यानचंद दिव्यांग पैरा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को वाराणसी स्थित बाबू आर.एन. सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखण्ड के बीच खेला गया और यह भारत में पहली बार आयोजित होने वाला इस प्रकार का ऐतिहासिक दिव्यांग हॉकी आयोजन रहा। इस विशेष आयोजन के संरक्षक वरिष्ठ खेल प्रशासक अशोक कुमार सिंह रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को नई ऊँचाई मिली।
कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र अशोक ध्यानचंद एवं डा. उत्तम ओझा रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उत्साहवर्धन किया और दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस आयोजन के संयोजक उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में
मुकेश कचन (संस्थापक सचिव, पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया),
गणेश शाह (वाइस प्रेसिडेंट, पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया),
डा. संजय चौरसिया (महासचिव, उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन),
डा. अल्का दुबे (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) तथा अरविन्द चक्रवाल (कार्यक्रम संयोजक) की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी कृपानंद महाराज ने की कार्यक्रम की अतिथियों का स्वागत डॉक्टर डी बी मिश्रा ने किया तथा टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन, जन विकास समिति वाराणसी, विकास इंटर कॉलेज, दिव्यांगपीठ एवं रोटी बैंक, वाराणसी के संयुक्त सहयोग से किया गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय दिया। मैदान में उपस्थित दर्शकों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता ने इस अनोखे और प्रेरणादायक आयोजन की जमकर सराहना की। खिलाड़ियों ने भी आयोजन व्यवस्था, सुविधाओं और उत्साहपूर्ण माहौल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
यह टूर्नामेंट न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया कि दिव्यांगता कभी प्रतिभा की बाधा नहीं बन सकती। वाराणसी में आयोजित यह ऐतिहासिक पैरा हॉकी टूर्नामेंट भविष्य में ऐसे और आयोजनों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन द्वारा मेजर ध्यानचंद दिव्यांग हॉकी टूर्नामेंट भारत में प्रथम बार बाबू आर.एन. सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर (वाराणसी) में आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें शामिल थीं। पहला मैच: उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश पहले मैच में, उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। पहले हाफ में उत्तराखंड के उस्मान ने 9वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरे हाफ के शुरुआत में ही छोटेलाल ने दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी। दूसरा मैच: उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। पहले हाफ में उत्तराखंड के गौरव ने शुरुआत में ही पहला गोल कर दिया, लेकिन दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश ने वापसी करते हुए दो गोल किए। 12वें मिनट में आशीष ने पहला गोल किया, जबकि अशोक यादव ने अंतिम समय में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।
तीसरा (फाइनल) मैच: उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश तीसरे मैच में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। पहले हाफ में उत्तराखंड के उस्मान ने अंतिम समय में पहला गोल किया। दूसरे हाफ में उत्तराखंड के आकाश पटेल ने 7वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।