मोहम्मदी खीरी

मोहम्मदी खीरी पुलिस को दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सक्रिय दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।


इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित राय ने मोहम्मदी कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि जनपद में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना और सतर्क पुलिसिंग के चलते आरोपियों को धर दबोचा गया।


गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जो मोहम्मदी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से दुपहिया वाहन चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर बेच देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


अपर पुलिस अधीक्षक अमित राय ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों की पहचान की जा रही है और संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मोहम्मदी पुलिस की इस सफलता की सराहना की है और इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed