बदायूं : प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अब सुबह 08 से दोपहर 02 बजे के बीच खुलेंगे। अभी तक विद्यालय सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे के बीच खुल रहे थे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार यह निर्णय गर्मी कम होने के कारण लिया गया है। अब 30 सितंबर तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच ही विद्यालय खुलेंगे। इस दौरान प्रार्थना सभा का समय सुबह 8 से 8.15 बजे के बीच व मध्यावकाश का समय सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच होगा। बाकी समय में पठन-पाठन व अन्य गतिविधियां होंगी। सितंबर के बाद 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक विद्यालय का समय सुबह 09 से दोपहर 03 बजे निर्धारित किया गया है ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *