** एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट आज दिनांक 20.01.2026 को जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना केमरी जनपद रामपुर में तैनात महिला आरक्षी रश्मि चौहान द्वारा लिखित काव्य संग्रह “काव्यरश्मि” का विधिवत विमोचन किया गया । पुस्तक का अवलोकन करते हुए रश्मि चौहान के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।पुलिस सेवा के दायित्वों के साथ-साथ साहित्य सृजन जैसे रचनात्मक कार्यों में सहभागिता प्रेरणादायक है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है । काव्य संग्रह “काव्यरश्मि” में मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों एवं जीवन मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *