ब्रेकिंग न्यूज़,,, एम, डी, न्यूज़, चैनल। सहारनपुर, मंडल प्रभारी ,रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट। सहारनपुर। सहारनपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कमरे में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव मिले. सभी के माथे पर गोली लगी हुई थी कमरे से तीन पिस्टल भी बरामद किए गए हैं अशोक और उनकी पत्नी के शव फर्श पर जबकि मां और दो बच्चे बेड पर पड़े मिले। पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि अशोक ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। कि कहीं परिवार पर कर्ज,या नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था, जिसकी वजह से यह खौफनाक कदम उठाया गया। सहारनपुर पुलिस इस संभावना को भी खंगाल रही है कि परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हो और गुस्से में फायरिंग की गई हो साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया. पुलिस परिवार के किसी से विवाद, लेन-देन या दुश्मनी के बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। आस पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। और आस पास मे जो पड़ोसी है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। ओर मामले की जानकारी दी जायेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed