* एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान प्रिंट मीडिया कर्मियों को बिना शुल्क संगठन से जोड़ने का ऐतिहासिक निर्णयभदोही। राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के कार्यालय में संगठनात्मक विस्तार एवं जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रज़ा अंसारी ने की। बैठक में राष्ट्रीय मुख्य सचिव एडवोकेट एहसान अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निकहत अंजुम तथा राष्ट्रीय सलाहकार मुस्ताक अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, कार्यशैली और भावी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रज़ा अंसारी ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक मजबूती उसका प्रभावी जनसंपर्क, पारदर्शी कार्यप्रणाली और मीडिया से सशक्त संवाद होता है। मानवाधिकारों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।डॉ. अंसारी ने संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि देश के सभी राज्यों में प्रिंट मीडिया, पत्रिकाओं एवं मैगज़ीन से जुड़े पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ से जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मीडिया प्रतिनिधियों को संगठन से निःशुल्क, बिना किसी प्रकार की सदस्यता शुल्क या सहयोग राशि के शामिल किया जाएगा, जिससे निष्पक्ष, समर्पित और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध मीडिया कर्मियों की एक मजबूत राष्ट्रीय टीम तैयार की जा सके।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संगठन के कार्यों को अधिक व्यापक, प्रभावी और पारदर्शी बनाना है, ताकि मानवाधिकार हनन एवं भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को निर्भीकता के साथ उजागर किया जा सके और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें।राष्ट्रीय मुख्य सचिव एडवोकेट एहसान अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया प्रकोष्ठ के विस्तार से संगठन की गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और संगठन व समाज के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निकहत अंजुम ने कहा कि महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी से महिला अधिकारों, उत्पीड़न एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाया जा सकेगा।राष्ट्रीय सलाहकार मुस्ताक अहमद ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बिना किसी शुल्क के मीडिया कर्मियों को संगठन से जोड़ने का निर्णय संगठन की पारदर्शी सोच, जनहितकारी दृष्टिकोण और सामाजिक दायित्वों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही सभी राज्यों में मीडिया प्रकोष्ठ के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा योग्य, समर्पित और निष्पक्ष मीडिया कर्मियों को संगठन से जोड़कर मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

