एम डी न्यूज़। बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र में अनिरुद्धपुर गाँव की गोशाला में हुई पशुओं की मौत के मामले में जिला अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि गोशाला में जिस तरह से पशुओं की देखभाल के प्रति लापरवाही की जा रही थी, उस मामले में प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान प्रधान रचना देवी और उसके पति दिनेश कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसी मामले में सोमवार को ही पंचायत सचिव शिप्रा सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के क्रम में ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. मनमोहन पांडेय के विरुद्ध स्थानांतरण के संबंध में और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय वर्मा के विरुद्ध निलंबन के लिए पशुपालन विभाग के निदेशक को पत्राचार किया गया है। डीएम ने बताया कि गोशाला की देखरेख में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए शासन में पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में जान कल्याणकारियों के बीच इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *