*मोहम्मद सलमान जिला सहायक ब्यूरो चीफ बाराबंकी बाराबंकी/लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया माइनॉरिटीज़ फ़ोरम फ़ॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितन नबीन के सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।डॉ. रिज़वी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के सर्वोच्च पद पर एक युवा, ऊर्जावान और संगठनात्मक अनुभव रखने वाले व्यक्तित्व का चयन पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक परंपरा, कार्यकर्ताओं के सम्मान और योग्यता की पहचान का उज्ज्वल उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नितन नबीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर तथा बिहार प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिस गंभीरता, परिश्रम और जमीनी जुड़ाव के साथ सेवाएं दी हैं, वह सराहनीय है।डॉ. रिज़वी ने कहा कि नितन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना इस बात को स्पष्ट करता है कि पार्टी में आयु के बजाय निष्ठा, संगठनात्मक प्रतिबद्धता, ईमानदारी, सक्रियता और जनता से मजबूत संपर्क को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व का आगे आना पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह, विश्वास और मार्गदर्शन का स्रोत बनेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशासनिक क्षमता, सुशासन और राज्य के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी उन्होंने प्रशंसनीय बताया।डॉ. अम्मार रिज़वी ने आशा व्यक्त की कि नितन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा युवाओं को रचनात्मक राजनीति और राष्ट्रीय सेवा से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।यह जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज़ फ़ोरम फ़ॉर डेमोक्रेसी के प्रचार-प्रसार विभाग के सचिव अबूशहमा अंसारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *