
20 जनवरी 2026
नितिन नबीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई दिशा और नई ऊर्जा :- राजीव कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर भाजपाईयों में उत्साह, भाजपा कार्यालय में जश्न :-
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना उनके संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा अंत्योदय, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी।

आगे कहा उनके नेतृत्व में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी।इस अवसर पर डीसीएफ चैयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, भाजपा नेता हीरालाल कश्यप, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, दुर्गेश वार्ष्णेय, बीएस मौर्य, जोगेंद्र सिंह, अजय पराशरी, पंकज सिंह चौहान, रामवीर सिंह, शिवम राम सिंह, सन्नू पाल, पंकज राणा, रचित साहू, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
