20 जनवरी 2026

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बदायूँ में सहकारिता चुनाव में भाजपा का दबदबा

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भूमि विकास बैंक चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलतासहकारी संस्थाओं में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता :- राजीव कुमार गुप्ता

भूमि विकास बैंक चुनाव परिणाम भाजपा की नीतियों की जीत :- राजीव कुमार गुप्ता

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर भूमि विकास बैंक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित भाजपा समर्थित प्रत्याशियों (प्रतिनिधि) के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यालय पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया।जनपद बदायूँ की सभी 8 भूमि विकास बैंकों में भाजपा समर्थित 8 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ। सभी स्थानों पर केवल भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण उन सभी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है, जिसमें बिसौली से बंटू पाठक, बदायूँ से नत्थू लाल वर्मा, इस्लामनगर से रामवीर शर्मा, सहसवान से आदर्श सक्सेना, उझानी से मुन्ना लाल शाक्य, दातागंज से धर्मेंद्र पाल, अलापुर से देवेंद्र कुमार कश्यप एवं बिल्सी से सोनी सिंह।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा भूमि विकास बैंक चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। यह परिणाम दर्शाता है

कि जनपद बदायूँ में सहकारी क्षेत्र सहित हर स्तर पर भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल के कारण सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, ईमानदारी और जनविश्वास स्थापित हुआ है। जनपद बदायूँ में भूमि विकास बैंक चुनाव का निर्विरोध परिणाम भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का सशक्त प्रमाण है।चुनाव के संयोजक डीसीएफ चैयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, जोगेंद्र सिंह पटेल।इस अवसर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, भाजपा नेता हीरालाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, बीएस मौर्य, सोवरन सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, अनुज माहेश्वरी, हाजी सलीम, विजय कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, सुरेश शर्मा, उदय सिंह गौर, पीयूष माहेश्वरी, नरेश पाल, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, सहदेव सागर, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *