उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० शाखा दातागंज के लिए शाखा प्रतिनिधि का चुनाव ब्लाक प्रांगण के कृषि विभाग कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं दातागंज ,निर्वाचन अधिकारी जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें भाजपा द्वारा घोषित पिछड़े वर्ग के नेता गड़ेरिया समाज से आने वाले पूर्व प्रधान व बीडीसी घनेन्द्र पाल ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ उनकी उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया,

जिसका प्रस्ताव भाजपा आईटी विभाग के जिला सह संयोजक देवेश तोमर व अनुमोदक सदस्य सत्यभान सिंह ने किया। एकं मात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण भाजपा समर्थित प्रत्याशी घनेन्द्र पाल को निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सीओ कृष्ण कुमार तिवारी व नायाब तहसीलदार आनन्द भूषण सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह के साथ अन्य थाना पुलिस के सहयोग से भारी सुरक्षा के साथ चाक चौबंद व्यवस्था रही

। चुनाव प्रक्रिया का समय समाप्त होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ने विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने समर्थकों के साथ नव निर्वाचित घनेन्द्र पाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत भी किया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा पति अनूप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण नरेश पाल, शैलेन्द्र सिंह तोमर, हेमचंद्र गौतम, अनिल कुमार सभासद, राजेश पाल प्रधान, आकाश रंजन सभासद,विपिन गुप्ता, मुलायम सिंह, सूरजपाल पाली, मनोज कुमार पाल, अंशुल सागर,माखन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *