(बदायूं) सहसवान-:दिल्ली से नेपाल जा रहा है 37 लख रुपए से अधिक के सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रक अपने ड्राइवर समेत लापता हो गया है। ट्रक की अंतिम लोकेशन बदायूं के सहसवान के पहलवान ढाबे पर मिली थी, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। कंपनी मालिक ने ड्राइवर पर ट्रक और तेल बेचने का संदेह जताया है।

एनबीबीआर ट्रांस लाॅजिस्टिक्स कंपनी का टाटा एलपीटी 3718 मॉडल का ट्रक 12 जनवरी 2026 को नेपाल के जीतपुर स्थित शिव शक्ति घी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड से चला था। उसमें 1750 टन सोयाबीन तेल लगा था। जिसे दिल्ली की कालका एग्रो इंडिया फूड्स तक पहुंचाया जाना था। इस तेल की कुल कीमत 37,97,344 रुपए बताई गई है।

कंपनी के अनुसार ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था, 16 जनवरी 2026 की रात लगभग 11:55 बजे तक जीपीएस चालू था। और इसकी अंतिम लोकेशन सहसवान स्थित पहलवान ढाबे पर दर्ज हुई। इसके तुरंत बाद जीपीएस बंद हो गया। शाहजहांपुर के महोटा गढ़िया रंगीन निवासी ड्राइवर मोरपाल पुत्र बालकराम का मोबाइल नंबर भी तब से बंद आ रहा है।

ट्रक मालिक अजय मैनी ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने लापता ट्रक और ड्राइवर की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मैनी ने आशंका व्यक्त की है। कि ड्राइवर मोरपाल ने ट्रक और उसमें लदा सोयाबीन तेल बेच दिया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

अजय मैनी ने 19 जनवरी को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी कंपनी एनबीबीआर ट्रांस लॉजिस्टिक्स का कार्यालय संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में है। और यह उनके पुत्र अक्षित मैनी के नाम पर पंजीकृत है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed