मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान (बदायूं)

(बदायूँ)सहसवान-: क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सहसवान को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने अपने गांव में ही मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर में ग्राम पंचायत विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मतदान केंद्र कई वर्षों से संचालित होता आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मतदान केंद्र को किसी अन्य गांव में स्थानांतरित किया जाता है, तो मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे मतदान प्रतिशत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि गांव में मतदान केंद्र बने रहने से बुजुर्गों और महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा मिलती है। यदि केंद्र दूसरे गांव में होता है तो आवागमन की समस्या उत्पन्न होगी, जिससे इन वर्गों के लिए मतदान करना मुश्किल हो जाएगा।

इस संबंध में 80 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र सौंपने के दौरान उपजिलाधिकारी सहसवान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। कि मतदान केंद्र उनके गांव में ही रहेगा। इस आश्वासन से ग्रामीण ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगामी सभी चुनावों में मतदान केंद्र पूर्व की भांति उनके गांव में ही संचालित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *