जालौन – बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुस्लिम समाज के युवा नेता मो. इकलाख राइन को झांसी मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति को पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।


बसपा सुप्रीमो मायावती जी के निर्देश पर नवनियुक्त मंडल प्रभारी के प्रथम नगर आगमन पर जालौन के उरई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
प्रथम नगर आगमन पर मो. इकलाख राइन ने अंबेडकर चौराहा पर पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके विचारों, संघर्षों और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिला, जिससे संगठन को आगामी समय में और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त मंडल प्रभारी ने कहा की बहुजन समाज पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा।डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और बहुजन समाज को संगठित कर पार्टी को मजबूती देना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।
मैं सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का कार्य करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *