बाराबंकी। अनफिट स्कूली वाहनो के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय सप्ताह 15 से 21 जनवरी तक चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्रीमती अंकिता शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक श्री बलवन्त सिंह यादव व यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज सहित अन्य स्कूलो मे खडी स्कूली वाहनो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बसों का फिटनेस व प्रदूषण प्रमाण पत्र, आपातकालीन खिड़की, आग बुझाने के उपकरण, फर्स्ट एंड़ बाक्स सहित अन्य मानको की जांच की। तथा मानको का उल्लंघन मिलने पर 7 स्कूली वाहनो के चालान किये गये। इसके साथ ही प्रबन्धको, प्रधानाचार्य व चालको को निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को समय रहते सार्वजनिक वाहन के रूप में उसे परिवर्तित या पंजीयन निरस्त अवश्य कराने व अनफिट वाहनों का संचालन सड़कों पर न किये जाने को लेकर निर्देशित किया।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *