राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आशा स्वास्थ्य वर्करों के धरना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पर जाकर दिया अपना समर्थन कहां आशा बहनों की मांग जायज।
समर्थन पत्र।
स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण मजबूत कड़ी इसकी मेहनत से देश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का ऐतिहासिक काम किया अपने क्षेत्र को अपना परिवार मानकर 24 घंटे सेवा कर रही है चाहे ठंडक हो चाहे बरसात हो सूचना मिलने का तत्काल घर के आवश्यक कार्य छोड़कर मरीजों की सेवा करने का कार्य कर रही है दुर्भाग्य है विश्व स्वास्थ्य संगठन की सबसे मजबूत कड़ी आशा बहने सरकार की उपेक्षा की शिकार है। अपनी मजबूरी बस अपने मांग पत्र के साथ निरंतर आंदोलन की राह पर है सभी आशा बहनों की मांगे जायज़ है राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आशा बहनों को निस्वार्थ समर्थन दे रहा है उत्तर प्रदेश सरकार इनकी जायज़ मांगों को पूरा करें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और कम से कम इतना वेतन अवश्य किया जाए जिससे अपना परिवार चला सके। उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र आशा बहनों की समस्याओं का समाधान करें अगर आशा बहनों के आंदोलन में जन समूह की आवश्यकता पड़ती है तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन में पूरा साथ निभाना का कार्य करेंगे। अंजनी कुमार दीक्षित जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिंदाबाद जिंदाबाद किसान मसीहा सरदार वीएम सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद
