सहसवान पुलिस ने 24 घंटे में ट्रक किया बरामद,ड्राइवर अभी लापता ,सोयाबीन तेल के 1750 पीपे से भरा ट्रक नेपाल से दिल्ली जा रहा था।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं , सहसवान पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रक बराबर किया है इस ट्रक में सोयाबीन तेल के 1750 रिफाइंड तेल के पीपे बताये जा रहे हैं। ट्रक की बरामदगी से नगर में पुलिस की कार्रवाई की सराहना हो रही है ।यह ट्रक नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में ही इसका संपर्क टूट गया ।जीपीएस के अनुसार इसकी आखिरी लोकेशन बदायूं मेरठ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबे के पास दर्ज हुई थी।इसके बाद से ट्रक और चालक दोनों का कोई पता नहीं चला था।ट्रक के लापता होने से तेल भेजने बाली फर्म में चिंता फैल गई।कंपनी मालिक ने सहसवान कोतवाली पुलिस में पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी( एफ आई आर) दर्ज कराई कोतवाल धनंजय सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और दरोगा रामविलास, दरोगा कमल सिंह ,कांस्टेबल नीरज यादव, कुलदीप कुमार और दिनेश कुमार की एक टीम गठित की इस टीम ने 24 घंटे के भीतर नगरिया थाना सोरों चीनी मिल के पास से ट्रक को बरामद कर लिया बरहाल ट्रक का ड्राइवर अभी भी लापता है।फिलहाल पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई हैं। वही इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक चोरी करने वाले की तलाश की जा रही है। और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।