* एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट आज दिनांक 21.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी, टांडा के साथ थाना टांडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर मे बने कार्यालय, मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई को लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाने के अधिकारी/कर्मचारीयो को उनके व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्य–जीवन संतुलन से संबंधित विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई एवं यक्ष एप के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *