एमडी न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर प्रभारी शुभम सोनी मथुरा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक: 3 दोस्तों में 1 की मौत, 2 घायलमथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली इलाके में मंगलवार की देर शाम तेज रफ़्तार R15 बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं दो को गंभीर घायल अवस्था में भर्ती कर लिया।मंगलवार की देर शाम तीन दोस्त आकाश, तौफीक और दुष्यंत मथुरा की तरफ से R15 बाइक से वृंदावन की तरफ आ रहे थे। वृंदावन की गौरानगर कॉलोनी के रहने वाले आकाश और तौफीक अपने पानीघाट इलाके के रहने वाले दोस्त दुष्यंत के साथ तेज रफ़्तार में बाइक चलाते हुए आ रहे थे। यह तीनों कैलाश नगर मोड़ के सामने पहुंचे कि तभी बाइक अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से जा टकराई।तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे राहगीरस्पीड तेज होने के कारण डिवाइडर से बाइक टकराने की आवाज इतनी तेज थी कि वहां से गुजर रहे राहगीर चौंक उठे। आवाज सुनकर राहगीरों ने हादसे वाली जगह दौड़ लगा दी। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को तत्काल रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल भिजवाया। जहां पहुंचने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया जिसकी पहचान आकाश पुत्र वहीद खान निवासी गौरानगर के रूप में हुई है। इस घटना में तौफीक पुत्र सलीम निवासी गौरानगर और दुष्यंत पुत्र मनोज निवासी पानीघाट घायल हुए हैं। जिसमें तौफीक की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर दुर्घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।