*वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD NEWS चैनल* अयोध्या जनपद के रुदौली क्षेत्र में लखनऊ–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरीब नवाज होटल के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।घायलों में एक बाबा बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है, जो बिना नंबर प्लेट की नई सीडी डीलक्स बाइक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय उसके कान में ब्लूटूथ लगा था और वह मोबाइल पर बात कर रहा था। दूसरी बाइक सवार घायल बेलसर क्षेत्र के आसपास का रहने वाला बताया गया है।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सीडी डीलक्स बाइक का शॉकर टेढ़ा हो गया, जबकि दूसरी बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई। दोनों वाहनों के रिम भी टूट गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।एम्बुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस बनी सहाराघटना की सूचना मिलने पर रुदौली कोतवाली पुलिस ने तत्काल मदद का आश्वासन दिया। वहीं 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया गया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने दो सिपाहियों को निजी वाहन से घटनास्थल पर भेजा। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बेहोशी की हालत में पड़े एक घायल को ऑटो की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed