जय भारत मंच द्वारा ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ कार्यक्रम का आयोजन।

चहनिया ब्लॉक के समुदपुर ग्राम सभा में जय भारत मंच द्वारा ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर बुधवार सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में 108 कन्याओं का पूजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और जय भारत मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार रहे। उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 108 कन्या पूजन के बाद भारत माता की तस्वीर पर पुष्पवर्षा और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। लगभग 5000 लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रगान, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने देश में सर्व समाज की एकता पर जोर दिया और मंच से एकता का उद्घोष किया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए, जिनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक उपेंद्र नाथ सिंह ‘गुड्डू’, जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह और जिलाध्यक्ष के.के. सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *