प्रो. निशा सिंह अवध विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की सदस्य नामित।

वाराणसी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की विद्या परिषद के पुनर्गठन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के अंग्रेज़ी विभाग की प्रोफेसर निशा सिंह को सदस्य नामित किया गया है। यह मनोनयन उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 25 (2) (XI) के अंतर्गत कुलपति के आदेश से किया गया है।
प्रो. निशा सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के अंग्रेज़ी विभाग की पहली महिला प्रोफेसर एवं पहली महिला विभागाध्यक्ष रही हैं। वे वर्तमान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की विद्या परिषद की सदस्य हैं तथा पूर्व में कार्य परिषद (Executive Council) की सदस्य के रूप में भी सेवाएँ दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त प्रो. निशा सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं। प्रो. निशा सिंह ने अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग का अध्यक्ष रहते हुए विभागीय एवं अकादमिक स्तर पर अनेक नवोन्मेषी पहले की तथा विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक दा यित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
प्रोफेसर निशा सिंह शोध पद्धति एवं उच्च शिक्षा में सुधार जैसे विषयों पर देश के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं अकादमी मंचों पर 145 से अधिक विषयों पर भी व्याख्यान दे चुकी हैं एकेडमिक योगदान के तहत कई पुस्तकों का लेखन तथा 50 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन तथा इनके निर्देशन में अब तक 11 सदस्यों को पीएचडी उपाधि प्राप्त होना उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर निशा सिंह ने अभी हाल ही में दिनांक 10 जनवरी, 2026 से 12 जनवरी, 2026 तक 68th All India English Teachers’ Conference का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन भी किया है।
शिक्षण, शोध एवं अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें अवध विश्वविद्यालय की विद्या परिषद में शामिल किया गया है। उनके नामांकन से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, पाठ्यक्रम विकास एवं अकादमिक गुणवत्ता को सुदृढ़ दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। शिक्षाविदों एवं विश्वविद्यालय परिवार ने उनके इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।