उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया है। इसी क्रम में बाराबंकी में तैनात क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।
श्री संगम कुमार को यह सम्मान प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।
आज बाराबंकी पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने क्षेत्राधिकारी संगम कुमार को यह मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के क्षेत्र में श्री संगम कुमार द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों की सराहना भी की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।