लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र स्थित देवीपुर गांव में बुधवार को तेंदुए के हमले से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ खेत में था, जब तेंदुए ने उस पर हमला किया। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, देवीपुर गांव निवासी राधे, जो थारू जनजाति से हैं, अपनी पत्नी के साथ जगदेव सिंह के खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहे थे। उन्होंने अपने चार वर्षीय बेटे आरध्यम को खेत की मेड़ पर बैठाया था।

इसी दौरान जंगल की ओर से आए एक तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में आरध्यम की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।