मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान (बदायूं) (बदायूं) सहसवान-: कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की अपने घर से नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना 20 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। सहसवान क्षेत्र के गांव निवासी बेटी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई है।मां के अनुसार, उनकी बेटी को प्रेमचंद पुत्र खेमकरन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रेमचंद उनके परिवार का ही रिश्तेदार है और उनके गांव का ही निवासी है। लड़की अपने साथ घर में रखे 35,200 रुपए नकद, एक सोने की बेसर, सोने के कुंडल, एक सोने का टीका, चांदी की हसुली और चांदी के खंडुआ भी ले गई है।बेटी के लापता होने का पता चलने पर मां ने तुरंत प्रेमचंद के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन वह भी वहां से गायब मिला। प्रेमचंद का मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है।बेटी की मां ने सहसवान थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।