सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव में भाजपा का दबदबा, सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
Rampur: जिले के छह शाखा प्रतिनिधियों के पद पर हुआ सिर्फ एक-एक नामांकन, 27 जनवरी को होगी औपचारिक घोषणा*

रामपुर। जिले में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभी छह शाखा प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। क्योंकि, सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैद्य पाए गए हैं। अब 27 जनवरी को औपचारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में हुए इस पहले चुनाव में ही भाजपा का दबदबा नजर आने लगा है। वहीं, निर्वाचित प्रतिनिधियों को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ के शाखा प्रतिनिधियों एवं प्रबंध कमेटियों का निर्वाचन चल रहा है। इसके लिए 20 जनवरी को नामांकन दाखिल होने थे, जिसमें रामपुर, मिलक, बिलासपुर, स्वार, शाहबाद और खौद शाखा शामिल हैं। इसमें रामपुर से रामौतार लोधी, मिलक से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, शाहबाद से महेश चंद्रवंशी, स्वार से रोहताश चौहान, खौद से ओमप्रकाश सैनी और बिलासपुर से सुरेन्द्र कुक्कू ने नामांकन किया था। सभी पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन हुआ था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें नामांकन सही मिले। इस तरह सभी छह शाखा प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। हरीश गंगवार के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव हुआ है, जिसमें भाजपा की विराट जीत तय हुई है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि सभी छह शाखा प्रतिनिधियों के पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना, जिले की सहकारी संस्थाओं में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।