*वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD NEWS चैनल* 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में सहभागिता के लिए अयोध्या पहुंचे देशभर के पीठासीन अधिकारियों का जनपद सीमा पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम नेशनल हाईवे स्थित अशरफपुर गंगरेला पेट्रोल पंप पर आयोजित हुआ।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तामवई के ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,मवई मण्डल उपाध्यक्ष राम सुचित राजपूत लोधी, एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी आलोक चंद्र यादव, बाबा बाजार अध्यक्ष मां कामख्या धाम के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला गन्ना समिति के अध्यक्ष राम प्रेस यादव,तेज तिवारी दिनेश यादव जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आगमन पर जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर उनका विशेष अभिनंदन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प मालाएं और जयघोष से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।स्वागत स्थल पर लगाए गए आकर्षक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन होना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देशभर से आए अधिकारियों का स्वागत करने का अवसर मिलना अयोध्या व रुदौली की जनता के लिए सौभाग्य का विषय है।उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या केवल धार्मिक आस्था की ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं की भी प्रतीक नगरी है। यह भव्य स्वागत यहां की जनता की भावनाओं और सम्मान की सच्ची अभिव्यक्ति है।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *