महराजगंज। दिनांक 22/01/2026 को सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान जागरुकता रैली निकाली गई।


सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान द्वारा रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान उन्होंने झुलनीपुर मेन रोड पर जाकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।


सावधानी हटी दुर्घटना घटी”। आवश्यक है कि आप वाहन आदि को चलाते वक्त सड़क के नियमों का पालन करें। आप अपने गंतव्य तक तभी पहुँच सकते हैं जब आपका मन्तव्य ठीक हो।


कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में छात्राओं ने चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों से कहा कि”जब हम स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तभी अन्य भी करेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल,कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप कुमार, डॉ0आनन्द कुमार मिश्र, प्रदीप द्विवेदी, तानिया जायसवाल, मानवेंद्र तिवारी, अमेरिका यादव एवं स्वयं सेविकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।