संदीप सिंह फौजी ब्लॉक प्रमुख के प्रबल दावेदार फिर से एक बार उतरे मैदान में।

जिला चंदौली ग्राम महुवर कला चहनीया ब्लॉक निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए बताया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मैं एक बार फिर से जनता के बीच उपस्थित हूं। चुनाव जीतने के बाद मैं गांव का विकास, हॉस्पिटल एवं यहां के ग्राम वासियों के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण हमारी प्राथमिकता होगी। एवं समस्त ग्राम वासियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे हरिशंकर सिंह मुन्ना ,रामअवतार तिवारी लल्लू , गुड्डू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह ,बाबू सिंह ,शुभम सिंह ,चंद्रशेखर सिंह, सुनीता सिंह, किरण सिंह ,ऊषा परिहर एवं सुधा सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *