बनारसी साड़ियों के नए शोरूम हेरिटेज विव्स का हुआ भव्य शुभारंभ।

वाराणसी । शहर के रवींद्रपुरी कॉलोनी में स्थित साड़ियों के नए शोरूम हेरिटेज विव्स का भव्य शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह शोरूम चेतमणि के सामने स्थित है। शोरूम के अधिष्ठाता रवि अरोड़ा, राघवेंद्र रस्तोगी एवं मोहम्मद अहमद हैं। उद्घाटन समारोह में शोरूम के अधिष्ठाताओं की माताओं — रुखसाना बेगम, राजश्री रस्तोगी एवं सरोज रानी — द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर परिवारजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया। हेरिटेज विव्स शोरूम में बनारसी साड़ियाँ, साड़ी-दुपट्टे, सूट, कुर्ता तथा पीतल से बने एंटीक सजावटी सामानों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। यहाँ साड़ियों की कीमत 1000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक रखी गई है, जिससे हर वर्ग के ग्राहकों को पसंद के अनुसार विकल्प मिल सके। उद्घाटन में मुख्य रूप से अभिनव, आनंद केजरीवाल, अजय खंडेलवाल, गोपाल जी, राजेश मेहरा, जैद, आशा रस्तोगी, गीतिका अरोड़ा एवं नाजिया खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोरूम के अधिष्ठाताओं ने बताया कि हेरिटेज विव्स का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय विरासत को आधुनिकता के साथ ग्राहकों तक पहुँचाना है। उद्घाटन के दिन बड़ी संख्या में ग्राहकों ने शोरूम का भ्रमण कर खरीदारी की ।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।