*एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टRampur: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराया जाए।जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान भैसोड़ी टोला, रामपुर निवासी कु० जुबिया पुत्री इरफान खान द्वारा गंभीर बीमारी के उपचार से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा कु० जुबिया एवं श्री इरफान को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। साथ ही, उपचार में तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कु0 जुबिया को रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से रूपये 25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।इसी क्रम में थाना टांडा, तहसील सदर निवासी श्री सलीम को भी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड प्रदान किया, जिससे उन्हें बेहतर चिकित्सकीय उपचार प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, शादी की मड़ैया, तहसील सदर निवासी श्री कासिम एवं श्री भूरा को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, ताकि वे एवं उनके परिवार शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुँचाया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न की जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।