बदायूं : उझानी कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को घर में अकेले देख एक अज्ञात युवक घर में घुस गया और किशोरी के गले पर चाकू रखकर छेड़छाड़ करने लगा । किशोरी के चीखने की आवाज पर बाथरूम में नहा रही दादी जब बाहर आई तो अज्ञात युवक उन्हें देखकर फरार हो गया । पीड़िता किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जाता है कि मंगलवार को उझानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि आज सुबह दस बजे के समीप वह और उसकी पत्नी अपनी डयूटी करने गये थे जबकि उनका बेटा स्कूल गया था । घर में उसकी 14 वर्षीय बेटी व बुजुर्ग माँ थी उसकी माँ बाथरूम में नहा रही थी ।

तभी अचानक एक अज्ञात युवक उसके घर में घुस आया तो उसकी बेटी पानी वाला समझकर रुपये अंदर से लाने को गई तभी अज्ञात युवक ने मेरी बेटी के गर्दन पर चाकू रख कर गलत हरकतें करने लगा उसकी बेटी की चीखने की आवाज सुन बाथरूम में नहा रही माँ जब बाहर आई तो अज्ञात युवक उन्हें देखकर भाग गया वहीं खींचतान में भाग रहे युवक का चश्मा घर में ही गिर गया और उसकी बेटी के गले के पास चोट भी लग गई । किशोरी के पिता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात युवक की तलाश में जुट गई है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *