एमडी न्यूज रिपोर्टर सुभम सोनी मथुरा उत्तर प्रदेश मथुरा के वृंदावन में ढाबा संचालक ने साथियों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से आये श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दबंगों ने श्रद्धालुओं की होटल के बहार खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। विडियो सामने आने परपुलिस हरकत में आई और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।सागर से आये थे श्रद्धालुसागर मध्य प्रदेश निवासी आनंद, आदर्श, सोनू विश्वकर्मा अपने 24-25 अन्य साथियों के साथ वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आए थे। वह लोग परिक्रमा मार्ग गोपाल खार स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। वह लोग होटल के सामने स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी वहां से निकल रहे स्विफ्ट कार सवार ने उनके एक साथी के पैर पर गाडी चढ़ा दी।इसको लेकर जब उन्होंने विरोधजताया तो कार सवार उनसे झगड़ा करने लगे। कार सवार युवक पवन, ढाबा संचालक अंकित और पुनीत का जानकार था। पवन से झगड़ा होता देख ढाबा संचालक भी वहां आ गया ।श्रद्धालुओं के साथ की मारपीटढाबा संचालक ने मामले को सुलझाने के बजाय और बढ़ा दिया। ढाबा संचालक और उसके साथियों ने श्रद्धालुओं के साथ झगड़ने लगे और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस दौरान राहगीरों द्वारा बीच बचाव कराए जाने के बाद दोनों पक्ष के लोग शांत हो गए। लेकिन कुछ देर बाद ढाबा संचालक द्वारा करीब 40 – 50 लोगों को वहां बुला लिया गया और होटल में रह रहे श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने मुकदद्मा दर्ज कर की कार्यवाहीसूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच की।पुलिस ने श्रद्धालुओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने इस मामले में करन उर्फ राकेश सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी पानीगांव थाना जमुनापार उम्र करीब 25 वर्ष व अंकित पुत्र श्याम वीर सिंह निवासी ग्राम सरदारगढ़ थाना राया हाल निवासी होटल लड्डू गोपाल परिक्रमा मार्ग उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमलावरों द्वारा तोड़ी गई गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *