*रामपुर 21 जनवरी 2026**वाराणसी के विश्वविख्यात* *एवं ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट के *ध्वस्तीकरण तथा माता अहिल्याबाई होलकर जी की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के अपमान के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया*। एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टप्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री संजय कपूर जी ने कहा—“मणिकर्णिका घाट केवल ईंट-पत्थरों की संरचना नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, सनातन संस्कृति और मोक्ष परंपरा का जीवंत प्रतीक है। भाजपा सरकार द्वारा बिना जन-संवाद, बिना इतिहासकारों और धर्माचार्यों से परामर्श किए किया गया ध्वस्तीकरण, सीधा-सीधा हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर हमला है। माता अहिल्याबाई होलकर जैसी महान शासिका की स्मृतियों और उनके द्वारा संरक्षित धरोहर का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस इस अन्याय के विरुद्ध सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर “भाजपा हटाओ – धर्म बचाओ”, “विरासत से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए तथा महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय, रामपुर को सौंपा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री निक्कू पंडित ने कहा कि मणिकर्णिका घाट सनातन धर्म, मोक्ष परंपरा और भारत की प्राचीन सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। बिना विशेषज्ञों की राय और धार्मिक संस्थाओं से विचार-विमर्श किए किया गया यह कृत्य अत्यंत असंवेदनशील, अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बाकर अली खां ने कहा कि भाजपा सरकार के “विरासत संरक्षण” के दावे केवल दिखावा हैं। अगर विकास के नाम पर इतिहास और आस्था को कुचला जाएगा, तो कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।प्रदर्शन के उपरांत सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, मणिकर्णिका घाट के मूल ऐतिहासिक स्वरूप में पुनर्निर्माण तथा माता अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति की सम्मानपूर्वक पुनः स्थापना की मांग की।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष साहिर रज़ा खां, कार्यालय सचिव शकील मंसूरी, एस.के. अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी नोमान मुमताज खान, नरेगा बचाओ कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर दुर्गेश मौर्य, सेवादल अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद, शहर उपाध्यक्ष शारीव अली खां, जमील मियां, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी, मोहम्मद ज़की, चमरौब्बा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार लोधी, भूरा खां, जिवेन्द्र गंगवार, कपिल चौधरी, कौशल सक्सेना, राजीव आर्य, बद्री प्रसाद मौर्य, सरदार गुरवाज़ सिंह, मोहम्मद रफी, मोसिन अंसारी, मोहम्मद इरफान, मोइन पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से लगातार जारी रहेगा।जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुरशहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed