बाराबंकी। बंकी ब्लाक के न्याय पंचायत खसपरिया अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय माती में शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में ग्राम प्रधान श्रीमती कांती वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। वहीं नोडल शिक्षक संकुल सूरज यादव ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा लखनऊ के निर्देश के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। और कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य बिंदु शिक्षक छात्र और अभिभावक के मध्य सहयोग तथा एसएमसी सदस्यों सहित जन समुदाय को जागरूक करना, जिससे निपुण भारत मिशन लक्ष्य, बाल वाटिका संचालन, निःशुल्क सामग्री जैसे पुस्तक, डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में धनराशि को भेजे जाने पर चर्चा की।

श्री यादव ने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन लाइफ, डिजिटल इंडिया जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संग के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव पर अभिभावकों से मदद की अपील की। वहीं विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका / संगठन की ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती किरन विश्वकर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय माती के प्रधानाध्यापक जनार्दन प्रसाद यादव, नीतिका वर्मा, नीलू सागर, बृजबाला राव, आलोक राय, आनन्द प्रताप सिंह सहित शिक्षक संकुल श्रीमती रीना श्रीवास्तव, मुमताज अहमद, शुभ्रा बाजपेई, नेहा गुप्ता, जया पाण्डेय, रामरूप सैनी, कीर्ति श्रीवास्तव सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
